फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

भाजपा ने देश को जोड़ने का नहीं तोड़ने का काम किया

विज्ञापन
politcal news
सांबा। कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को भारत जोड़ो अभियान को लेकर एक जनसभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिला प्रधान संजीव शर्मा ने की, जबकि जनसभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक़ार रसूल वानी मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को जोड़ने का नहीं तोड़ने का काम किया है। इंसानियत को धर्म के नाम पर बांट दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत को सोने की चिड़िया तो नहीं बना सकी, लेकिन गरीब को अधिक गरीब जरूर कर दिया है। भाजपा कार्यकाल में अमीर अधिक अमीर हुए हैं। अमीरों का ऋण भी माफ किया जा रहा है, लेकिन गरीब आज भी टकटकी लगाए बैठा है कि उसकी जेब कब भरेगी। उन्होंने कहा कि 370 हटने के बाद आतंकी वारदातों में कमी नहीं, बल्कि बढ़ोतरी हुई है। जो गैस सिलिंडर 400 में मिलता था, वो अब 1100 के करीब मिल रहा है। सरसों का तेल जो 80 रुपये में मिलता था, वो अब 250 में मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी गरीबी नहीं हटा सकती। क्योंकि भाजपा अमीरों से चलती है।
जनसभा में अनुसूचित जाति के प्रधान विनोद कुमार, विनय भूषण, रविंद्र शर्मा, मनमोहन सिंह, कश्मीर सिंह, अनीता देवी, दीवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed