फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

Jammu News: देश की तरक्की अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए मार्ग पर चल कर हो रही

विज्ञापन
politcal news
बिश्नाह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते भाजपाई। - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। कस्बे में रविवार को भाजपा की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि देश जिस तरह से हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के दिखाए मार्ग पर चलकर हो रहा है। उनके योगदान से प्रेरणा लेकर जनमानस का कल्याण ही भाजपा कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम को जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह चिब और जिला बॉर्डर प्रधान सुनील शास्त्री ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सीमावर्ती अरनिया मंडल टीम, खैरी रिहाल मंडल टीम, बिश्नाह मंडल टीम और जिला टीम, पार्षद और महिला जिला प्रधान मीना कुमारी, उप चेयरमैन रमेश चंद्र, रमेश सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेई के योगदान पर की चर्चा
आरएस पुरा। भाजपा सुचेतगढ़ विधानसभा इकाई की तरफ से रविवार को गांव बडियाल काजिया में कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दिवस को भाजपा की तरफ से सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव देखा। बाद में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उनके योगदान पर चर्चा की। इस दौरान नगर पालिका प्रधान सतपाल पप्पी, बीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह, गार सिंह, कृष्ण चौधरी, सवर्ण चिब, बीडीसी चेयरमैन तरसेम शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल जी ने सुशासन के नए युग की शुरुआत की
परगवाल। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को रविवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी दूरदर्शिता और विकास नीतियों से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। अटल जी के नेतृत्व में भारत पोखरण में परमाणु परीक्षण करके और कारगिल युद्ध में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा। अटल जी ने राष्ट्र को सर्वोपरि मान राष्ट्रीय सेवा को अपने जीवन का ध्येय बना लिया। अद्भुत वक्ता तथा कला के धनी अटल जी ने बेदाग राजनीतिक जीवन से राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किए। इस मौके पर नायब सरपंच सुरम सिंह, पंच नितिन शर्मा, दीपक सिंह, राम लाल, अजीत लाल गिनी समेत कई लोग मौजूद थे। संवाद
पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान पर प्रकाश डाला
सुशासन दिवस पर भाजपा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। भाजपा की तरफ से कुलियां स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उनकी तस्वीर पर फूलमालाएं अर्पित कर याद किया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालने के साथ उनकी नीतियों के बारे में चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को भी सुना। जिला अध्यक्ष रेखा महाजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नरेंद्र सिंह सता, डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, देवराज शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी, महामंत्री आकाश चोपड़ा तथा डीडीसी गारू राम भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान मंडल प्रधान विक्रम संधू, विजय शर्मा व रंजीत कुमार सहित तीनों मंडलों के पदाधिकारी मौजूद थे।
देश के विकास को अटल जी ने नई दिशा दी
रामगढ़। क्षेत्र में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. मनयाल ने लोगों से पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश के विकास को नई दिशा दी। हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलें। इस दौरान प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को भी सुना गया व सरल एप डाउनलोड किया गया। इस मौके पर डीडीसी सदस्य सरबजीत सिंह जौहल, बीडीसी चेयरमैन दर्शन सिंह, डीडीसी सदस्य अनीता चौधरी, अमित कुमार, सरदार बिंदर सिंह, शिव चौधरी, नायब सरपंच प्रवीण चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
डीडीसी सदस्य ने पंचायत बडूई में मनाया सुशासन दिवस
अखनूर। मैरा मांदरेया की पंचायत बडूई में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें मुख्य रुप से भाजपा नेता व डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जैसे लोग सदी में एक बार जन्म लेते हैं। वह बहुत ही महान थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। वह बहुत ही दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में बहुत महान कार्य किए जो काफी सराहनीय है। युगों तक उनको याद किया जाएगा। अटल जी कहते थे कि संगठन में बहुत ताकत होती है। समाज की भलाई के लिए हर व्यक्ति को संगठित होना आवश्यक है। इस उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से खेलों का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबाल कबड्डी, दौड़ शामिल रहे। इस मौके पर सरपंच तरलोचन दत, मास्टर संसार सिंह, गुलजार खान, सरपंच मिल्खी राम, मास्टर चंचल सिंह, पंच सूबेदार सत्यपाल, नंबरदार बिंद्रावन, पंच नूर जमाल, बविंदर कुमार, पंडित ब्रह्मदत्त, अनिल भगत, पूर्ण चंद, अदालत खान, रवि कुमार, ओम प्रकाश, गिरधारी लाल उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री के दिखाए रास्ते पर काम करने का लिया संकल्प
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सुशासन दिवस, सरल मोबाइल ऐप लॉन्च किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सुशासन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। वहीं बाड़ी ब्राह्मणा में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उद्योग और वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। पूर्व मंत्री ने पार्टी और समाज के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को उनके सिद्धांतों और उनके दिखाए रास्ते पर काम करने का संकल्प दिलाया। पूर्व मंत्री ने सरल मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया जो कार्यों को सौंपने और संबंधित गतिविधियों में मदद करेगा। सॉफ्टवेयर पार्टी कार्यकर्ताओं की गतिविधि के आंकड़ों की जांच करने में भी मदद करेगा, नेता और कार्यकर्ता के बीच एक सेतु का काम करेगा। अन्य उपस्थित लोगों में सांबा प्रभारी ठाकुर नारायण सिंह, संगठन मंत्री इंद्रजीत, जयराम शर्मा, मोहन थापा, अत्रेश दत्ता, अजय शर्मा, गिरधारी लाल, योगेश्वर सिंह, शिल्पा दुबे, आशा रानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed