{"_id":"63752bf75252053ad4053fd7","slug":"politcal-news-rspura-news-jmu272427197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा आरएसपुरा-मीरां साहिब मंडल की नई टीम का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा आरएसपुरा-मीरां साहिब मंडल की नई टीम का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। भाजपा की आरएस पुरा-मीरां साहिब मंडल की बुधवार को एक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल व जिला महामंत्री आकाश चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई । इस दौरान आरएस पुरा-मीरां साहिब मंडल इकाई का विस्तार किया गया। मंडल प्रधान विक्रम संधू की मौजूदगी में आरएस पुरा-मीरां साहिब मंडल का विस्तार करते हुए नियुक्त सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।
इस दौरान शशि उत्तम, रोशन लाल, तिलक राज अंजू बाला को मंडल आरएसपुरा-मीरां साहिब के उप प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रविंद्र शर्मा को मंडल महासचिव, सुरेंद्र चौधरी, विजय शर्मा, रामलाल काली, अशोक कुमार, दर्शना देवी को मंडल सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। किशोर शर्मा को कोषाध्यक्ष, अंजू बाला को कार्यालय सचिव, हरदेव राज को प्रचार सचिव, कार्तिक शर्मा को मीडिया सचिव तथा प्रियांशी शर्मा को आईटी सेल का इंचार्ज नियुक्त किया गया। इसके अलावा गुरु शरण पाल सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष तथा हरनीत शर्मा, हैप्पी शर्मा को युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया। मंडल की नई टीम सदस्यों को बधाई देते हुए पूर्व मंत्री चौ. श्याम लाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जिन सदस्यों पर पार्टी की तरफ से जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उस जिम्मेदारी को ईमानदारी से पूरा करेंगे।
मौके पर नगर पालिका के चेयरमैन सतपाल पप्पी, बीडीसी चेयरमैन तरसेम कुमार शर्मा, राजेश चौधरी, दर्शन चौधरी, प्रधान राकेश गुप्ता, कुलदीप राज शर्मा, डीडीसी विद्या मोटन, अशोक चौधरी, सरदार हजूरी सिंह उपस्थित रहे।