{"_id":"6373e5fd05dba15a0b08dbc3","slug":"politcal-news-rspura-news-jmu2723508179","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉस्ट नाम बदल कर बाबा जित्तो के नाम पर रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉस्ट नाम बदल कर बाबा जित्तो के नाम पर रखने की मांग
एकजुट जम्मू पार्टी के कार्यकर्ता प्रेसवार्ता करते हुए।
- फोटो : RSPURA
Link Copied
बिश्नाह। एकजुट जम्मू पार्टी की तरफ से बिश्नाह में पार्टी के सचिव राहुल शर्मा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर स्कॉस्ट का नाम बदल कर बाबा जित्तो के नाम पर रखने की शासन से मांग की है। राहुल शर्मा ने कहा कि शेख अब्दुल्ला जिन्हें शेर ए कश्मीर के नाम से जाना जाता था। उन्होंने जम्मू के हित में कोई भी काम नहीं किया। उनकी सोच अलगाववादी नेता की रही। शेख अब्दुल्ला ने हमेशा डोगरों के खिलाफ काम किया। उन्हीं की सोच के चलते महाराजा हरि सिंह को प्रदेश छोड़ना पड़ा। ऐसे नेता के नाम पर हम जम्मू में कोई भी संस्थान नहीं चाहते हैं। इसलिए श्री बाबा जित्तो के नाम पर यह संस्थान चाहते हैं, क्योंकि वह किसान थे। जिन्होंने बंजर भूमि को भी उपजाऊ बना दिया। सच्चाई के लिए बलिदान दिया, जो कभी किसी के आगे झुके नहीं, उनसे बड़ा किसान कोई भी नहीं था। इसलिए हम लगातार यह मांग करते आ रहे हैं कि स्कॉस्ट का नाम बदलकर श्री बाबा जित्तो के नाम पर कर दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।