फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

मोदी-शाह ने कांग्रेसियों को सिखाया पूजा पाठ : रैना

विज्ञापन
politcal news
रियासी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह ने मौजूदा समय में कांग्रेसियों को पूजा-पाठ करना सिखाया है। इसी बहाने कांग्रेस की तरफ से किए गए सत्तर वर्ष के पाप धुल जाए, तो अच्छी बात है। कांग्रेस का पूजा-पाठ से दूर-दूर तक लेना देेना नहीं है। सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाया गया है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने शुक्रवार को अरनास में बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी कटड़ा में आए तो उन्होंने कहा कि वह यहां पर राजनिति पर बात करने नहीं, बल्कि माता के दर्शनों को आए हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर जगह पार्टी के झंडे फहरा कर उनकी बात को झूठा साबित कर दिया। आधार शिविर कटड़ा से माता के भवन तक कांग्रेस ने अपने झड़े फहराए। इसके अलावा यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने माता की चुन्नी अथवा पटका नहीं पहना।
विज्ञापन

कांग्रेस ने सत्तर वर्षों के दौरान लोगों से लूट खसोट की। हर काम में घोटाला किया। लोगों को धोखा देते हुए उनको दबाकर रखा गया। भाजपा में जप-तप तथा धर्म को रखने की पूरी ताकत है। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिस में पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने को कहा गया। कहा कि संभवत: परिसीमन का गठन कर विधानसभा चुनाव कभी भी घोषित हो सकते हैं, जिसके लिए कार्यकर्ता तैयार रहेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed