{"_id":"687d533d9c46cbcde20b8b33","slug":"politcal-news-jammu-news-c-10-lko1027-665638-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कर रहे ड्रामा, प्रदेश को पूर्ण राज्य\n का दर्जा भाजपा जरूर देगी : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कर रहे ड्रामा, प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा भाजपा जरूर देगी : सुनील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-श्रीनगर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने आतंकवाद पीड़ितों को मदद देने पर एलजी का जताया आभार
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। चर्च लेन स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को ड्रामेबाज बताते हुए 14 जुलाई को हुए घटनाक्रम को राजनीतिक ड्रामा करार दिया। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा है, किया है। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा जरूर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने आतंकवाद पीड़ितों की मदद करने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का धन्यवाद भी दिया।
रविवार को सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचे शर्मा ने कहा कि तीन दशकों से मदद का इंतजार कर रहे आतंकवाद के वास्तविक पीड़ितों को पहली बार मदद उपराज्यपाल ने दी है। अब तो उन्होंने पीड़ितों को संपत्ति वापस दिलाने की तिथि भी घोषित कर दी है।
13 जुलाई 1931 को जेल के सामने प्रदर्शन के दौरान सेना की गोली से मृत कश्मीरियों को 14 जुलाई को मजार की चहारदीवारी फांदकर श्रद्धांजलि देने के मामले में उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब दरवाजे खुले थे तो सीएम को दीवार फांदकर जाने की क्या जरूरत थी। डॉ. फारूक और मंत्री सकीना सहित जब अन्य लोग गेट से जा सकते हैं तो मुख्यमंत्री क्यों नहीं जा सकते थे।
विज्ञापन
सीएम का पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की क्या दर्शाता है। सीएम पद की एक गरिमा होती है, आप नौटंकी के दौरान गरिमा का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं। आपको जनता ने चुना है, जनता के काम करने चाहिए न कि नौटंकी।
डोगरा राज में जेल के सामने प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी में मरे लोगों को श्रद्धांजलि देकर उमर क्या साबित करना चाहते हैं। क्या वह सिर्फ कश्मीर के मुख्यमंत्री हैं। डोगरा राजा हरी सिंह डोगरा समुदाय के लिए श्रद्धेय हैं, तो क्या उमर को उनकी भावनाओं का ख्याल नहीं है। हकीकत तो यह है कि उमर सरकार पूरी तरह फेल है और काम करने की जगह ड्रामेबाजी की जा रही है।
सुनील शर्मा ने कहा, अनुच्छेद 370 हो या अन्य, भाजपा ने अपने सभी वादों को पूरा किया है। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा जरूर दिया जाएगा। समय पूछने पर कहा कि बड़ा निर्णय है, बड़े नेता ही इसे लेंगे।