{"_id":"63248a88cdaa30738f0b9a63","slug":"politcal-news-jammu-city-news-jmu2680933142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के मोर्चे पर विफल सरकार अब युवाओं से छीन रही स्वरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के मोर्चे पर विफल सरकार अब युवाओं से छीन रही स्वरोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सरकार द्वारा सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) योजना बंद करने पर आम आदमी पार्टी(आप) ने सरकार पर युवाओं से रोजगार छीनने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. नवाब नासिर ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसएचजी योजना से हजारों युवा जुड़े थे, लेकिन 2020 में इस योजना को बंद करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार विकास के मोर्चे पर विफल है। सरकारी भर्ती के लिए पारदर्शी तंत्र सुनिश्चित करने में विफल होने के बाद अब स्वरोजगार वाले युवाओं से नौकरी छीनने में लगी है। शिक्षित युवाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देना बेरोजगारी की समस्या से निपटने का सबसे अच्छा साधन है, लेकिन जम्मू-कश्मीर सरकार इसके प्रति असंवेदनशील है और अपने दावों को भी पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर कोई प्रयास नहीं कर रही।
उन्होंने कहा कि इस योजना से पेशेवर इंजीनियर जुड़े थे। योजना को बंद होने से 22000 पेशेवर इंजीनियरों के जीवन पर असर पड़ा। वह बेरोजगार हो गए। योजना के तहत मिलने वाले रोजगार से इन लोगों का घर चलाता था। यह लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है। उन्होंने सरकार को योजना फिर से शुरू करने की मांग की।