फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

कार्यकर्ता एक बूथ दस यूथ के नारे का पालन करें

विज्ञापन
politcal news
दोमाना। रूपनगर में भाजपा की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व राज्य सभा संसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह मन्हास ने की। इस दौरान मतदान केंद्र एजेंटों के साथ-साथ मुठी-पलौड़ा मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ मंथन किया। साथ ही एक बूथ दस यूथ के नारे का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की मुख्य ताकत बूथ स्तर पर पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं का समर्पण है। प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के मूल मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है और चुनाव में बूथ जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंकहा कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का ध्यान अपने-अपने मतदान केंद्रों पर होना चाहिए। चुनाव के समय बीजेपी के मुठी-पलौड़ा मंडल में शतप्रतिशत मतदान होना चाहिए। कार्यकर्ताओं के प्रयासों के बिना भाजपा के 45 प्लस के मिशन को हासिल नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर ने विकास और समृद्धि के मार्ग की ओर एक नई यात्रा शुरू की है। पोलिंग बूथ एजेंटों को मोदी सरकार की विकास गतिविधियों को जमीनी स्तर और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाना चाहिए। मन्हास ने ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) का नाम बदलकर ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) करने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। बैठक में भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह जमवाल, मंडल अध्यक्ष मुठी-पलौड़ा मंडल सुरेश खजूरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुठी-पलौड़ा मंडल दुष्यंत सिंह, सह प्रभारी राकेश भलवाल, राजिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, तारा चंद, अशोक सिंह मन्हास, मुकेश शर्मा और परमजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed