फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

भाजपा समाज को तोड़ने, नेकां जोड़ने के एजेंडे पर: डॉ. फारूक

विज्ञापन
politcal news
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि भाजपा समाज को तोड़ने के एजेंडे पर चल रही है, जबकि नेशनल कांफ्रेंस का एजेंडा समाज और जम्मू कश्मीर को एकजुट बनाए रखने का है। जम्मू में बठिंडी स्थित अपने आवास पर पार्टी में शामिल हुए नए लोगों व पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर प्रदेश को एकजुट बनाए रखना नेशनल कांफ्रेंस का प्रमुख एजेंडा हैं। हिंदू, मुस्लिम, सिख हो या इसाई नेकां सबसे साथ लेकर चलने की बात करती हैं। जबकि भाजपा धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर बसपा छोड़ मोहम्मद अशरफ नेकां में अपने समर्थकों सहित शामिल हुए। इसके अलावा नेकां से कुछ सालों तक किनारा किए हुए अनूप शर्मा, मोहम्मद अयुब मलिक भी अपने समर्थकों सहित नेकां में शामिल हुए। कई कश्मीरी पंडित भी नेकां में शामिल हुए। इससे पूर्व नेकां के प्रांतीय सचिव रवि डोगरा और अयुब मलिक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने महाराजा हरि सिंह पार्क से डॉ. फारूक अब्दुल्ला के निवास स्थान बठिंडी तक बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed