फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

भाजपा और अपनी पार्टी अवाम की आवाज उठाएगी

विज्ञापन
politcal news
जम्मू। दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक के लिए भाजपा व जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने रणनीति तय कर ली है। दोनों ही पार्टियां अवाम की आवाज उठाएंगी। जम्मू-कश्मीर में विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने तथा आम लोगों के मुद्दे हल करने को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक संगठनों की बुलाई सर्वदलीय बैठक अहम है। भाजपा हमेशा बातचीत का समर्थन करती रही है। पिछले सात वर्ष में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व विकास के साथ सभी क्षेत्र और सभी वर्ग के लोगों को समान अधिकार देने व ज्वलंत समस्याओं का समाधान करने के लिए उचित प्रयास किए गए हैं। यह अच्छी बात है कि जम्मू-कश्मीर के सभी आमंत्रित राजनीतिक दलों ने सर्वदलीय बैठक में जाने का मन बनाया है। बैठक में जम्मू-कश्मीर की जनता के हित वाले विषयों पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री ने खुले मन और बड़े मन से बैठक के लिए आमंत्रण दिया है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से पिछले कई वर्षों से देश और जम्मू-कश्मीर में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। घाटी से दहशतगर्दों ने कश्मीरी पंडितों और सिखों को बंदूक के बल पर पलायन के लिए मजबूर किया। जम्मू-कश्मीर के लोग दिल से हिंदुस्तानी हैं और उनके हित की बात रखी जाएगी। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को कब्रिस्तान बनाने की कोशिश की, लेकिन हमारे सुरक्षाबलों ने ऐसा नहीं करने दिया। भारत ने हमेशा पड़ोसी देशों के साथ बातचीत की है। राष्ट्र की एकता और अखंडता हमारे लिए सर्वोप्रिय है। सर्वदलीय बैठक में रैना के साथ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. निर्मल सिंह और कवींद्र गुप्ता शामिल हो रहे हैं। इससे पहले पार्टी कार्यालय में बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों पर प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा की गई। इसमें सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास, कवींद्र गुप्ता, सत शर्मा, सुनील सेठी, आरएस पठानिया, कुंवर नारायण सिंह, अभिनव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-बैठक में शामिल होने का फैसला स्वागत योग्य
रैना ने कहा कि बैठक एक अवसर है, जहां पर जम्मू-कश्मीर के लोगाें की विकास से जुड़ी अपेक्षाओं और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जिस प्रकार सभी पार्टियों ने इसमें शामिल होने का फैसला किया है वह स्वागत योग्य कदम है। केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के सियासी दलों को खुले मन और हृदय से न्योता दिया है। बैठक में शामिल होकर अब सियासी दलाें को भी वैसी ही गर्मजोशी दिखानी चाहिए। प्रदेश के लोगों के दिल में तिरंगा और देश के प्रति प्रेम है। मोदी सरकार के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर और महफूज हुआ है। अब सुरक्षा बलों की पकड़ पहले से ज्यादा मजबूत है। लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए पंचायत राज को पहले से अधिक अधिकार दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी पार्टी जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी
जम्मू/श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 24 जून को नई दिल्ली में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अपनी पार्टी के नेता भी शिरकत करेंगे। यह फैसला मंगलवार को पार्टी की बैठक में लिया गया। पार्टी बैठक में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) की बैठक के बाद पार्टी नेता मोहम्मद रफी मीर ने कहा कि यह एक अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले अपनी पार्टी को बुलाया गया था लेकिन अब की बार सभी राजनीतिक दलों को न्योता दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो मुद्दे हमने पिछले वर्ष रखे थे हम उसका फॉलोअप करेंगे। मीर ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी बैठक में शामिल होंगे और 5 अगस्त 2019 के बाद के फैसले, जमीन और बच्चों की नौकरियों को सुरक्षित करने को लेकर बातचीत की जाएगी। मीर ने कहा कि इस समय प्रदेश में कानूनों को और मजबूत करने की जरूरत है। यहां स्टेटहुड नहीं है और साथ ही पॉॅलिटिकल प्रोसेस भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां पर लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत करने के साथ-साथ पिछले डेढ़ सालों से जिन मसलों पर बात नहीं हुई है उसको लेकर बात की जाएगी। मीर ने यह भी कहा कि कोई एजेंडा बैठक को लेकर तय नहीं किया गया। हम उन सब बातों को लेकर बातचीत करेंगे जिनको लेकर गलतफहमियां पैदा हुई हैं और साथ ही अपना पक्ष ठीक से रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed