फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्ढा ने कटड़ा में भाषण

विज्ञापन
politcal news
जम्मू। कश्मीर में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ना जम्मू कश्मीर में पार्टी के शुभ संकेत बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए सियासी जमीन मजबूत करने के लिए जुटने का आह्वान किया हैं।
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद कटड़ा में प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में नड्डा ने यह बात कही।
उन्होंने करीब 40 मिनट के भाषण में कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कश्मीर में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने शानदार कार्य कर भाजपा को लोगों के बीच पहले से ज्यादा स्वीकार्य दल के रूप में पेश करने का काम किया है, जो सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा को यहां संगठन को मजबूत करने पर खास ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यकर्ताओं के बल पर जीते जाते हैं। ऐसे में प्रदेश में भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर उन्हें पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों के अलावा मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर में मिले। जन संपर्क अभियान चलाकर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना होगा। बूथ व मंडल पर जिस पार्टी का संगठन मजबूत होता है चुनाव जीतने में वही पार्टी कामयाब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के प्रभारी व पार्टी में अन्य पदों पर रहते हुए जम्मू कश्मीर में अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों व मुश्किल, सामाजिक व आर्थिक स्थितियों से निकलकर भाजपा को मजबूत दल बनाया हैं। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने स्वागती भाषण दिया और केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, विनोद तावड़े, राष्ट्रीय सचिव डा नरेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा के अलावा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी व कोर ग्रुप के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed