{"_id":"62227959264dfb017278e5ec","slug":"politcal-news-city-reporter-news-jmu25506718","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव की तैयारियां: सात मार्च को जायजा लेंगे नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आ रहे जम्मू-कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव की तैयारियां: सात मार्च को जायजा लेंगे नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आ रहे जम्मू-कश्मीर
Sat, 05 Mar 2022 10:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:41 AM IST
सार
21 जनवरी 2020 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत की कामना के लिए सात मार्च को मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचेंगे। इस दौरान वह कटड़ा में प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ बैठक कर जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा भी लेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार कटड़ा में दोपहर तीन से चार बजे तक बैठक का समय एक होटल में निर्धारित हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के अलावा पार्टी के सभी कार्यालय पदाधिकारी जिसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, महासचिव संगठन, सचिव स्तर के नेताओं के अलावा पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्यों में सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा को मिलाकर करीब सौ प्रमुख नेताओं को बैठक में बुलाया गया है।
साल के अंत तक हो सकते हैं विस चुनाव
बैठक के दौरान परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट पर प्रदेश भाजपा नेताओं से नड्डा फीडबैक लेने के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। उल्लेखनीय है कि परिसीमन आयोग द्वारा अंतिम रिपोर्ट सौंपे जाने के छह से आठ महीनों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने की घोषणा कर रखी है। छह मई को परिसीमन आयोग का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में छह मई से पूर्व परिसीमन आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपनी है। साल के अंत तक विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश में सात मार्च को ही आखिरी चरण की विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना हैं। इसके अलावा दस मार्च को विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों जिसमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर में मतणना होनी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नड्डा की साख के लिए भी पांच राज्यों में विधानसभा में भाजपा का शानदार प्रदर्शन बहुत अहमियत रखता है। उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी 2020 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं।