फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

केंद्र सरकार की नीतियों से पूरे देश के लोगों में रोष

विज्ञापन
politcal news
अखनूर में कांग्रेस कार्यलय में मासिक बैठक में उपस्थित नेता।
अखनूर। कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में अखनूर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी कुलदीप शर्मा की अगुवाई में पार्टी के उत्थान के लिए विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर तीन ब्लॉकों के प्रभारी मोहन लाल भगत, बचन सिंह और ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से पूरे देश के लोगों में रोष है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। देश के किसान और मजदूर काफी परेशान हैं। अर्थ व्यवस्था चौपट हो चुकी है। बेरोजगारी चरम पर है। अनुच्छेद 370 हटने और राज्य का दर्जा खत्म करने का निर्णय सही नहीं रहा। उन्होंने कहा राज्य की हितैषी कहने वाली भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में अपने कार्यकाल में कोई विकास नहीं कराया, उल्टा विकास की पटरी से उतर गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगारों के लिए कोई नौकरी के अवसर सृजित नहीं हुए। महंगाई दिन ब दिन बढ़ती गई। बिजली पानी के बिल 10 गुना बढ़ गए, लेकिन नेता लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते रहे। इस अवसर पर कृष्ण लाल, बचन लाल, केवल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed