फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Policemen's drill to To teach terrorists lesson

गोलियों की आवाज सुन लोगों को लगा- आतंकी हमला हो गया, सच जानकर जान में आई जान

Sun, 06 Oct 2019 04:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Oct 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Policemen's drill to To teach terrorists lesson
पुलिसकर्मियों की ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के सीमावर्ती कसबा राजुपरा में स्थानीय लोगों के उस समय होश उड़ गए जब कस्बे के मुख्य चौक पर पुलिस जवान हथियारों से लैस होकर नाके लगाने लगे। राजपुरा बॉर्डर पुलिस चौकी पर फायरिंग की आवाजें आने लगीं। लोगों ने सोचा बॉर्डर पुलिस चौकी पर आतंकी हमला हो गया है। बाद में पता चला कि आतंकियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्रिल चल रही है।

विज्ञापन


दरअसल, पुलिस की बख्तरबंद गाड़ियाें पर पुलिस जवान तैनात थे। आने-जाने वालों को चौक पर ही रोका जा रहा था। पुलिस जवानों ने पुलिस चौकी के पास लोगों को घरों के अंदर ही बंद रहने को कह दिया। पुलिस अधिकारी भी पुलिस चौकी के आसपास खड़े दिखे। फायरिंग की आवाज आ रही थी।

विज्ञापन

कस्बे के लोगों को लगा कि आतंकी हमला हो गया

कस्बे के लोगों को लगा कि आतंकी हमला हो गया है। एएसपी और डीएसपी तिलक राज भारद्वाज भी जवानों के साथ स्थिति का जायजा ले रहे थे। राजपुरा कस्बा के चौक पर लोग एकत्रित होने लगे। पुलिस जवान उन्हें खदेड़ रहे थे कि आगे कोई नहीं जाएगा।

आने जाने से वाहनों को भी रोका जा रहा था। बाद में जिला पुलिस प्रमुख शक्ति पाठक ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। जब लोगों को पता चला कि यह आतंकी घटना से निपटने की ड्रिल है तो लोगों की जान में जान आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed