Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Policeman arrested taking bribe of ten thousand

Jammu News: दस हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
Policeman arrested taking bribe of ten thousand
जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल आरिफ इकबाल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शिकायत मिली थी कि आरोपी एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुखरनी तहसील किला दरहाल, जिला राजोेरी के एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल आरिफ इकबाल ने शिकायतकर्ता को पुलिस चौकी लाम में टेलीफोन कर रिश्वत देने के लिए बुलाया था। मामले में उसे न फंसाने के लिए अपने और पुलिस चौकी लाम के प्रभारी के लिए 10,000 की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया और कानूनी कार्रवाई के लिए एसीबी से संपर्क किया। सत्यापन के बाद, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत पुलिस स्टेशन एसीबी राजोेरी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान, एक दल का गठन किया गया। दल ने सफलतापूर्वक जाल बिछाया और आरोपी लोक सेवक आरिफ इकबाल, पुलिस चौकी लाम, नौशेरा, जिला राजोेरी को शिकायतकर्ता से 10 हजार की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी दल ने विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त, आरोपी लोक सेवक के आवासीय घर की भी तलाशी ली गई। इस मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed