{"_id":"65dc42bda132c0fa8d08ab57","slug":"police-take-action-against-fake-social-media-account-impersonating-adgp-jammu-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: जालसाज ने एडीजीपी जम्मू का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ऐंठे पैसे, पुलिस कर रही अपराधी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: जालसाज ने एडीजीपी जम्मू का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ऐंठे पैसे, पुलिस कर रही अपराधी की तलाश
Mon, 26 Feb 2024 01:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:20 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि एक जालसाज ने एडीजीपी जम्मू आनंद जैन के नाम से फर्जी सोश मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे ठगे हैं।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर क्राइम करने के लिए जालसाज अलग-अलग पैंतरे लगाते रहते हैं। इनसे बचाव के लिए साइबर सतर्कता जरूरी है। ऐसे में डिजिटल दुनिया की हर चीज को बार परख लेना बहतर है। ऐसा ही एक मामला जम्मू में सामने आया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि एक जालसाज ने एडीजीपी जम्मू आनंद जैन के नाम से फर्जी सोश मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे ठगे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही जम्मू कश्मीर ने अपराधी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के झांसे में न फंसे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को कहा कि पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर खुद को जम्मू का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बताने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, 'एक जालसाज विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर एडीजीपी जम्मू जोन, आनंद जैन के रूप में उनकी छवि और अन्य साख का उपयोग करके लोगों से पैसे ऐंठने में कामयाब रहा है। अपराधी ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्रोफाइल बनाई। उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।'
पुलिस ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को इन फर्जी प्रोफाइलों पर प्रतिक्रिया देने से बचने की भी सलाह दी। इसमें कहा गया है कि किसी भी वित्तीय नुकसान या अन्य मुद्दों की सूचना संबंधित जिलों के नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल को दी जानी चाहिए।
इससे पहले दो जनवरी को, पुलिस ने एडीजीपी का प्रतिरूपण करने वाले एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को चिह्नित किया था और लोगों से इसके साथ बातचीत न करने का आग्रह किया था।