{"_id":"591462574f1c1ba74a850ea3","slug":"police-suspect-hizbul-hand-in-killing-of-young-kashmiri-army-officer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टिनेंट फैयाज की हत्या में आतंकी संगठन हिजबुल का हाथ!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टिनेंट फैयाज की हत्या में आतंकी संगठन हिजबुल का हाथ!
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Thu, 11 May 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट उमर फैयाज
- फोटो : File Photo
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को हुई लेफ्टिनेंट की हत्या में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी एसजेएम गिलानी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को शोपियां में सक्रिय हिजबुल के माड्यूल का हाथ होने के सबूत मिले हैं। पुलिस ने घटना स्थल से इंसास के दो कार्टेज भी बरामद किए हैं। आईजी ने बताया कि हाल ही में दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षाबलों से राइफल लूट की दो घटनाएं हुई हैं।
पहली लूट की घटना कुलगाम में हुई थी जिसमें लश्कर का हाथ था तो वहीं दूसरी घटना शोपियां में हुई थी जिसमें हिजबुल के आतंकी शामिल थे। आईजी के मुताबित इन्हीं दोनों घटनाओं में लूटे गए किसी एक हथियार का प्रयोग लेफ्टिनेंट फैयाज की हत्या में हुआ है।
फैयाज को हत्या से पहले टार्चर करने की खबरों का खडंन करते हुए आईजी ने कहा कि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, हालांकि उनकी शरीर पर किसी तरह के टार्चर के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को आतंकियों ने सेना के लेफ्टिनेंट फैयाज का अपहरण कर हत्या कर दी थी। फैयाज जम्मू के अखनूर में तैनात थे।

Trending Videos
आतंकियों की धमकी को दरकिनार कर सेना में अफसर बने थे फैयाज
फैयाज का श्रद्धांजलि देते जवान
- फोटो : PTI
फैयाज का जन्म दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में हुआ था। कुलगाम जिला आतंकियों के गढ़ के रूप में माना जाता है। आए दिन आतंकी युवाओं को सेना और पुलिस की नौकरी नहीं करने की धमकी देते हैं। आतंकियों की धमकियों का दरकिनार कर फैयाज ने एनडीए पास कर सेना में कमीशन प्राप्त की।
फैयाज की खेलों में भी काफी रुचि थी। वे एनडीए की हॉकी टीम में भी रह चुके हैं। उसके पिता पेशे से किसान हैं और वे घाटी में सेब की खेती करते हैं। उनकी मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
फैयाज की खेलों में भी काफी रुचि थी। वे एनडीए की हॉकी टीम में भी रह चुके हैं। उसके पिता पेशे से किसान हैं और वे घाटी में सेब की खेती करते हैं। उनकी मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।