फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police solve the theft case

Jammu News: पुलिस ने सुलझाया चोरी का मामला, सामान बरामद

Wed, 29 May 2024 05:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 29 May 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
police solve the theft case
25 मई को स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस स्टेशन बाड़ी ब्राह्मणा में दर्ज करवाई थी चोरी की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। जिला पुलिस ने थाना बाड़ी ब्राह्मणा में दर्ज एक चोरी के मामले को सुलझाते हुए चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार कि 25 मई 2024 को राजकीय प्रधानाचार्य ने पुलिस स्टेशन बाड़ी ब्राह्मणा में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल बीरपुर में स्कूल से डेस्कटॉप कंप्यूटर सिस्टम, सहायक उपकरण, यूपीएस और वाईफाई राउटर के साथ वायरिंग की चोरी की गई थी।


पुलिस थाना बाडी ब्राह्मणा में मामला और जांच शुरू हुई। जांच के दौरान थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को पकड़ा और लगातार पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने तत्काल मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली और उसके खुलासे पर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। नाबालिग होने के कारण आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड जिला सांबा के आदेश से आरएस पुरा स्थित किशोर गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मई में पुलिस की तरफ से पकड़े गए चोर

01 मई को विजयपुर पुलिस ने दो बाइक चोर पकड़े

10 मई को सांबा थाना में 3 चोर पकड़े

12 मई को सांबा थाना में 3 डीजल चोर पकड़े

21 मई को विजयपुर थाना में 2 स्नैचर पकड़े

25 मई को बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने 2 चोर पकड़े

26 मई को पुलिस थाना विजयपुर में 2 बाइक चोर पकड़े

28 मई को बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने चोर से सामान बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed