फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police

पशु तस्करों ने पुलिस पर किया हमला

विज्ञापन
police
सांबा में पशु तस्करो के खिलाफ कार्यबाई करते पुलिस के जवान। - फोटो : SAMBA
सांबा। मदेरा क्षेत्र में पशु तस्करों को पकड़ने पहुंची रख अंब टाली की पुलिस पर तस्करों ने हमला कर दिया। इसमें चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी हवा में दो राउंड फायरिंग की, इस पर पशु तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन

जिले की रख अंब टाली पुलिस चौकी में मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर पशुओं को लेकर मदेरा क्षेत्र से गुजर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस करीब 10 बजे मौके पर पहुंच गई। इस बीच एक लोड कैरियर मवेशियों को लेकर मदेरा की ओर से जा रहा था। पुलिस जवान मौके पर पहुंचे, जैसे ही पुलिस को तस्करों ने देखा तो उन पर हमला कर दिया। पशु तस्करों के हमले को देखते हुए पुलिस जवान ने आत्म रक्षा के लिए दो राउंड हवा में फायर किए, जिस पर पशु तस्कर भाग निकले। पुलिस ने गुज्जर समुदाय के एक दर्जन गुर्जर लोगों के खिलाफ मामला दायर किया है। उधर पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। बाद में भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी क्षेत्र में पहुंचे, तो 20 मवेशी मुक्त कराए गए। पशु तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

सनद रहे कि क्षेत्र का मनोहर गोपाला गांव पशु तस्करी का अड्डा बना हुआ है। इस पहले भी पशु तस्करों ने पुलिस के एक डिप्टी एसपी की जिप्सी पर हमला किया था। एक बार फिर से पशु तस्करों ने पुलिस पर हमले को अंजाम दिया है। यही नहीं पशु तस्करों ने स्थानीय लोगों के साथ भी मारपीट की थी। उनके हौसले काफी बुलंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed