फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police returned Rs 19.18 lakh to the victim in a cyber fraud case.

Cyber Fraud: जम्मू में साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की ठगी में 19 लाख दिलाए वापस

Sun, 12 Oct 2025 10:54 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 12 Oct 2025 10:54 AM IST
सार

जम्मू साइबर पुलिस ने दो मामलों में 25.82 लाख की ठगी की जांच कर 19.18 लाख रुपये पीड़ित को वापस दिलाए। पुलिस ने अदालत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए बैंक खातों की ट्रैकिंग और वित्तीय संस्थानों से समन्वय किया।

विज्ञापन
Police returned Rs 19.18 lakh to the victim in a cyber fraud case.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर पुलिस जम्मू ने 25.82 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी मामले में पीड़ित को 19.18 लाख रुपये वापस दिलाए हैं। पुलिस ने अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता ने एनसीआरपी पोर्टल पर दो अलग-अलग शिकायतें साइबर पुलिस स्टेशन जम्मू में दर्ज करवाईं।

विज्ञापन


इनमें कुल 25.82 लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोप लगाया गया था। साइबर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की। हर मामले में गहनता से जांच की। किस बैंक खाते से पैसा कहां गया इस नेटवर्क का पता लगाया। पीएसआई मोहम्मद शब्बीर ने इस मामले में जांच की। वित्तीय संस्थानों के साथ संचार और व्यवस्थित सत्यापन किया।
विज्ञापन


जांच के बाद ही पुलिस पीड़ित के पैसा का एक बड़ा हिस्सा उसे सफलतापूर्वक वापस दिलाना सुनिश्चित किया। अक्तूबर को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान साइबर पुलिस स्कूल व कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है। लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा के लिए यह करें

  • किसी भी व्यक्ति या कॉलर की पहचान सत्यापित किए बिना व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें
  • मजबूत और अलग पासवर्ड का उपयोग करें। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन करें
  • सॉफ्टवेयर और एंटीवायरस को अपडेट रखें।
  • संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें। बैंक खातों की नियमित निगरानी करें।
  • परिवार के सदस्यों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में शिक्षित करें।

यह न करें
  • किसी के साथ ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें।
  • संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
  • अज्ञात कॉल या संदेशों पर पैसे भेजने से बचें।
  • सोशल मीडिया पर निजी या संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
  • बैंकिंग कार्यों के लिए पब्लिक वाई-फाई का उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed