फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police remand two courier of lashkar in punch

J&K: लश्कर के दोनों कूरियर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर

Sat, 17 Nov 2018 05:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो, अमर उजाला, पुंछ Updated Sat, 17 Nov 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
Police remand two courier of lashkar in punch
lashkar-e-taiba

बुधवार की देर शाम पुंछ जिले के जड़ांवाली गली क्षेत्र में एक टवेरा गाड़ी से सेना की 25 आरआर और पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो कूरियर आकिब अहमद बट्ट पुत्र बशीर अहमद बट्ट और शब्बीर अहमद पुत्र गुलाम मोहिउद्दीन निवासी काकपोरा पुलवामा को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों को पुलिस ने मेंढर मुंसिफ न्यायालय में जज के समक्ष पेश किया, जहां सरकारी वकील के आग्रह और दोनों संदिग्ध युवकों के अपराध को देखते हुए जज ने उन्हें पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस ने सेना के सहयोग से विश्वसनीय सूचना पर दो दिन पूर्व दो कश्मीरी युवकों को पकड़ा था। उनके पास से दो एके 56 राइफल, दो मैगजीन साठ गोलियां और चार हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ मेंढर के गुरसाई थाने में एफआईआर (80/2018) दर्ज कर उन पर आतंकी गतिविधियों से जुडे़ होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को इनके लश्कर के लिए हथियार लाने ले जाने का काम करने का पता चला था। 


आगे की जांच के लिए पुलिस ने दोनों कश्मीरी युवकों को मेढर न्यायालय में पेश कर उनकी रिमांड की अर्जी  दी थी। इस पर सुनवाई करते हुए उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed