{"_id":"63dbbb0a2a4ca154ee292ac9","slug":"police-recovered-perfume-ied-found-for-the-first-time-in-jammu-kashmir-pressing-or-opening-can-cause-explosion-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Blast Case: प्रदेश में पहली बारी मिली रेडीमेड परफ्यूम IED, दबाने या खोलने भर से हो सकता है धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Blast Case: प्रदेश में पहली बारी मिली रेडीमेड परफ्यूम IED, दबाने या खोलने भर से हो सकता है धमाका
Thu, 02 Feb 2023 07:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 02 Feb 2023 07:00 PM IST
सार
नरवाल में हुए दो धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से खास तरह की आईईडी बरामद हुई है। पुलिस ने पहली बार ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी के पास से परफ्यूम इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की है।
विज्ञापन
Perfume IED
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस ने जम्मू शहर के नरवाल में हुए दो धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से खास तरह की आईईडी बरामद हुई है। पुलिस ने पहली बार ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी के पास से परफ्यूम इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की है।
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब पुलिस ने परफ्यूम आईईडी बरामद की है। यह रेडीमेड आईईडी है, जिसे की परफ्यूम की बोतल में फिट किया गया है। इसे अगर दबाने या खोलने की कोशिश तो आईईडी फट जाएगा। पुलिस की विशेष टीम इस आईईडी को संभालेगी। और इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि जम्मू शहर के नरवाल मंडी में 20 जनवरी को दो बम रखे गए थे। 21 जनवरी को बीस मिनट के अंतराल पर इन पर विस्फोट किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ सकें। पहली आईईडी विस्फोट में नौ लोग घायल हुए थे। पुलिस की विशेष टीम ने गहन जांच के बाद एक आतंकी आरिफ को गिरफ्तार किया है। वह तीन साल से पाकिस्तानी दहशतगर्दों के संपर्क में था।
विज्ञापन