{"_id":"66a6ec93ac8a1d3a450e2e49","slug":"police-raid-youth-died-in-hospital-jammu-news-c-10-jam1008-409669-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बनतालाब में नशा तस्करों के खिलाफ दबिश, मुचलके पर छोड़े गए युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बनतालाब में नशा तस्करों के खिलाफ दबिश, मुचलके पर छोड़े गए युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
-युवक को पुलिस चौकी से मुचलके पर छोड़ दिया गया था, तबीयत बिगड़ने पर जीएमसी में इलाज के देर रात ले जाया गया था।
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को बनतालाब में दबिश दी। इस दौरान कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। एक युवक शुभम वर्मा को चिन्नौर पुलिस चौकी ले जाया गया था। जहां से उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। वहां से छूटने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
परिवार वालों का आरोप है कि युवक शुभम की पुलिस ने पिटाई की थी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। देर रात अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाबत पुलिस ने किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है।
दरअसल बनतालाब में पुलिस-पब्लिक मीटिंग में स्थानीय लोगों ने इलाके में नशा तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने बनतालाब, नरदानी, रैपर, लोअर रैपर के अलावा बन तालाब मार्ग पर कई घरों और इमारतों की तलाशी ली। महिला कर्मियों के साथ पुलिस टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई लोग घरों से गायब हो गए। पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ रविवार को व्यापक सर्च अभियान चलाकर कई लोगों से पूछताछ की गई। नशा तस्करों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। ब्यूरो