छापेमारी के साथ लोगों को जागरूक भी किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर पुलिस ने शहर के नशे के हाॅटस्पाट वाले इलाकों में सोमवार छापेमारी की। छापेमारी के साथ पुलिस ने लोगों को जागरूक भी किया। आपरेशन संजीवनी के तहत रेशम घर कालोनी, राजपुरा मंगोत्रियां, तोप शेरखानिया, इसाई कालोनी, डोगरा हाल, रिहाड़ी पुली, सर्कुलर रोड, गुज्जर नगर और प्रेम नगर नशे के हाॅटस्पाट हैं। इन जगहों पर पुलिस ने जगह जगह नाके लगाए। आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई। वाहन चालकों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाशी ली गई। कुछ संदिग्धों की तलाशी भी ली गई। हालांकि इन इलाकाें में मिला क्या, इसके बारे में पुलिस की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है।

नशे के हाटस्पाटों पर पुलिस की छापेमारी: स्रोत पुलिस

नशे के हाटस्पाटों पर पुलिस की छापेमारी: स्रोत पुलिस