{"_id":"6637d58996f0f854d306b314","slug":"police-raid-at-land-mafia-gola-shah-house-jammu-news-c-10-jam1006-354894-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पांच घंटे तक खंगाला भू माफिया गोला शाह का घर, कई दस्तावेज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पांच घंटे तक खंगाला भू माफिया गोला शाह का घर, कई दस्तावेज मिले
विज्ञापन
-न्यायालय का आदेश लेकर एसआईटी की टीम ने मारा गोला शाह के घर में छापा
- घर में मौजूद लोगों को एक स्थान पर ही रखा गया, मिले दस्तावेज पुलिस जांच में मददगार हो सकते
- एसआईटी प्रमुख बोले, इस मामले में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के ग्रेटर कैलाश भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या में शामिल भू माफिया रविंद्र गुप्ता उर्फ गोला शाह के घर स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) की टीम पहुंची और जांच की। रविवार को एसआईटी की टीम न्यायालय का आदेश लेकर ग्रेटर कैलाश स्थित गोला शाह के आवास पर पहुंची थी, जहां टीम को कई जरूरी इलेक्ट्रॉनिक और कागजी दस्तावेज मिले हैं जो इस मामले की जांच में पुलिस के लिए मददगार होंगे।
एसआईटी में प्रमुख एसडीपीओ सिटी के नेतृत्व में टीम रविवार को गोला शाह के घर पहुंची। इस दौरान घर में मौजूद लोगों को एक स्थान पर ही रखा गया जबकि टीम ने गोले शाह के कमरे सहित अन्य कमरों में जांच की। गोला शाह के कमरे से पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिससे भू माफिया की पूरी आपराधिक कुंडली सामने आएगी। पुलिस ने करीब पांच घंटे तक गोला शाह के घर को खंगाला। एसआईटी के प्रमुख कार्तिक त्रोतिया ने कहा कि जो दस्तावेज मिले हैं, उनका मामले से सीधा संबंध हो सकता है। इन दस्तावेज की जांच के बाद आगे कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मामला काफी बड़ा है। ऐसा लग रहा है कि इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकार्ड की जांच के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों की भी मदद ली जाएगी। इसको लेकर हम उच्च अधिकारियों को लिख रहे हैं। बता दें कि भूमि विवाद में अवतार सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद एसएसपी जम्मू ने एसआईटी का गठन किया था, जो इस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो