{"_id":"68e03f8a0bd02b385a0db183","slug":"police-public-meeting-jammu-news-c-10-jam1003-729409-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशे की रोकथाम के लिए नागवनी स्कूल के पास पेट्रोलिंग करे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशे की रोकथाम के लिए नागवनी स्कूल के पास पेट्रोलिंग करे पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना में थाना दिवस पर लोगों ने अधिकारियों के समक्ष रखीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत दोमाना पुलिस ने परिसर में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता एसपी ग्रामीण जम्मू बृजेश शर्मा ने की। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे। पूर्व सरपंच वंदना कुमारी ने बताया कि नागवनी स्कूल के पास सुनसान जगह पर कुछ बाहर के छात्र आकर नशे का सेवन करते हैं। यहां पर पुलिस पेट्रोलिंग की जाए। पूर्व सरपंच दोमाना पवन सलाथिया ने बताया कि थानों में पंचायत प्रतिनिधि को नजरअंदाज किया जाता है। थानों में किसी भी निर्देश पर पर्चा नहीं लगाया जाए। पुलिस कोशिश करे कि पंचायत प्रतिनिधियों को बुलाकर लोगों का आपस में समझौता करवाया जाए। पूर्व पार्षद गार सिंह चिब, मोहिंदर कुमार ने कहा कि बदमाशों में पुलिस की दहशत खत्म होती जा रही है। क्षेत्र में समस्या होने पर कई बार काॅल करने के बाद भी अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। पूर्व सरपंच राजरूप सिंह, पूर्व पार्षद रामपाल बिट्टू, पूर्व पंच विनोद कुमार ने बाढ़ के दौरान पानी में फंसे लोगों की सहायता करने के लिए एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन और पुलिस कर्मियों की सराहना की। एसपी ने आश्वासन दिया गया कि पुलिस से जुड़ी उनकी शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर एसएचओ वरुणेश्वर सिंह, पौनीचक चौकी प्रभारी अमरीक सिंह, चिनौर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह, एसआई रतन जांगराल आदि मौजूद थे।