फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police public cricket premier league in jammu

अब जम्मू के क्रिकेटरों पर होगी लाखों की बरसात

Sat, 28 Mar 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 28 Mar 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
police public cricket premier league in jammu

जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से आईपीएल की तर्ज पर पहली बार जम्मू में 16 अप्रैल से पुलिस-पब्लिक क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों में ट्रायल करके प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की बोली लगाई जाएगी। चैंपियनशिप में उभरते क्रिकेटरों पर इनाम के तौर पर लाखों रुपये की बरसात होगी। यही नहीं हर मुकाबले में चौके-छक्कों पर भी हजारों रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन


चैंपियनशिप के महासचिव डीआईजी जम्मू शकील बेग के अनुसार, जम्मू में पहली बार करवाई जा रही पुलिस-पब्लिक क्रिकेट प्रीमियर लीग के लिए पहले जिला स्तर पर ट्रायल करवाए जाएंगे। इसमें आगामी 6 अप्रैल को भद्रवाह में किश्तवाड़, डोडा और भद्रवाह के क्रिकेटरों के लिए ट्रायल होंगे।
विज्ञापन


इसी तरह 7 अप्रैल को उधमपुर में कटड़ा, रियासी और उधमपुर, 8 अप्रैल को राजोरी में सुंदरबनी, नौशेरा, राजोरी और पुंछ, 9 अप्रैल को कठुआ में सांबा और कठुआ तथा जम्मू में 10 अप्रैल को जम्मू जिले के क्रिकेटरों के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक सचिव राजेश गिल के अनुसार लीग के लिए प्रोफेशनलों क्लबों में सिमुला सुपर स्टार, ईशर डेयर डेवियल, जम्मू खालसा किंग्स इलेवन, जम्मू रायल च्वाइस इलेवन और मिर्जा ग्लेडिएटर क्रिकेटरों की बोली लगाएंगे।

इसमें प्रति क्लब अपने छह और अन्य छह बोली में क्रिकेटर लेंगे। राज्य में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर करवाई जा रही इस चैंपियनशिप में कुल 19.32 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें विजेता टीम को पांच लाख, उपविजेता को तीन लाख, तीसरे स्थान की टीम को दो लाख, चौथे स्थान की टीम को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।


हर मैच में मैन आफ द प्लेस को दस हजार, मैन आफ द सीरीज को पचास हजार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को 25 हजार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 25 हजार, मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले को दो हजार, मैन आफ द मैच को तीन हजार और सर्वश्रेष्ठ कैच के लिए एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

आईपीएल की तर्ज पर रंगीन यूनिफार्म और अन्य सामग्री प्रयोग की जाएगी। चैंपियनशिप को विशाल क्रिकेट क्लब के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed