{"_id":"5cc9c69bbdec220708712e10","slug":"police-personnel-shot-at-by-terrorists-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने सिपाही को घर में घुसकर गोली मारी, हमलावरों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने सिपाही को घर में घुसकर गोली मारी, हमलावरों की तलाश जारी
Wed, 01 May 2019 09:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 01 May 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकियों ने बुधवार की शाम एक कांस्टेबल को घर में घुस कर गोली मार दी, और फरार हो गए। गोली लगाने से कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए एसएमएचएस अमें भर्ती कराया गया है। इलाके को घेर लिया गया है, सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं।
विज्ञापन
आधिकारियों के अनुसार, बुधवार की शाम बंदूकधारी खानयार इलाके के काव मोहल्ले में स्थित सिपाही मोहम्मद इलियास के घर में घुस गए और उस पर फायरिंग कर दी। हमले में इलियास गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, इलियास सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल है तथा वहउत्तरी कश्मीर के हंडवारा में तैनात है। बुधवार देर शाम आतंकी ने खानयार में उसके घर में घुसकर गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि आतंकी मौके से फरार हो गया है। वहीं घायल इलियास का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन