फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police occupying Vehicle standing in no parking in possession

पुलिस ने कब्जे में लिए नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहन

Tue, 07 Nov 2017 11:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Tue, 07 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police occupying Vehicle standing in no parking in possession
- फोटो : AMAR UJALA

शहर में खराब हुई यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को विशेष तौर अभियान छेड़ा। इस दौरान नो पार्किंग एरिया में खड़े किए गए वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। पुलिस ने कोर्ट रोड, सलाथिया चौक व अन्य स्थानों पर पहुंच कर वाहनाें को कब्जे में लिया। मौके पर कई चालकों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा वाहन पार्क किए गए तो इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद व पुलिस की तरफ से शहर के विभिन्न हिस्सों में नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन इन बोर्ड की परवाह कम ही की जाती है। जिन स्थानों पर बोर्ड लगाए गए हैं, वहां पर हमेशा वाहनों को पार्क किए हुए देखा जा सकता है। इसी कारण शहर में हर रोज जाम की समस्या भी बनती है। कभी कभार तो जाम को खुलवाने में पुलिस को घंटाें लग जाते हैं। इसको लेकर शहरवासी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हैं।
विज्ञापन

अब शायद पुलिस ने इसको गंभीरता से लेकर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। मंगलवार दोपहर को पुलिस की एक टीम पूरी तैयारी के साथ सलाथिया चौक और कोर्ट परिसर के बाहर पहुंची, जहां काफी संख्या में वाहन नो पार्किंग एरिया के बोर्ड को ठेंगा दिखाते हुए पार्क किए हुए थे। टीम ने उसी समय वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। शाम तक करीब 15 से ज्यादा मोटरसाइकिल व कुछ दो पहिया वाहन पुलिस ने कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने अतिक्रमण करने वाली रेहड़ियों पर भी कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद कई शहरवासियों ने अपने वाहनों को पुलिस के पहुंचने से पहले ही नो पार्किंग एरिया से हटा दिया था। पुलिस का कहना था कि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई को आगे भी जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed