फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police meeting held

Jammu News: शहर और साथ सटे इलाकों में हो नाकाबंदी, ऑपरेशन थर्ड आई करें लागू

Sat, 22 Jun 2024 04:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 22 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
police meeting held
डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज डॉ. सुनील गुप्ता ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक
विज्ञापन

नियमित समीक्षा और मॉक ड्रिल करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ शहर में रात को नाके लगाकर पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाएं। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज डॉ. सुनील गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसएसपी सांबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांबा, उप अधीक्षक मुख्यालय सांबा, जीओ प्रभारी सीएपीएफ, सेना अधिकारी और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
पुलिस महानिरीक्षक जेएसके रेंज डॉ. सुनील गुप्ता ने तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने को कहा। साथ ही तीर्थ यात्रियों के रास्ते में ठहरने के स्थानों और लंगर स्थलों पर भी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। सभी अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में ऑपरेशन थर्ड आई को लागू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों की पहचान करने के लिए भी कहा। सेना, अर्धसैनिक बलों और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ संबंधित अधिकार क्षेत्र में उचित संपर्क बनाने को कहा और वास्तविक समय के आधार पर इसे साझा करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

महानिरीक्षक ने यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया उपायों, चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाओं और यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और आपात स्थितियों के समाधान के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। डीआईजी डॉ. सुनील गुप्ता ने यात्रा की पूरी अवधि के दौरान उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा और मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे से लेकर लखनपुर का लिया जायजा
रिसेप्शन सेंटर में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ की बैठक
कठुआ। डीआईजी सांबा कठुआ रेंज डॉ. सुनील गुप्ता ने अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर हाईवे से लेकर लखनपुर तक सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश जारी किए हैं कि भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर हाईवे पर सुरक्षा को कड़ा किया जाए और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। बीएसएफ के अधिकारियों से सीमा पर निगरानी बढ़ाने के अलावा उन्होंने हाईवे पर पड़ते सभी थानों के प्रभारियों को हाईवे पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

इससे पहले सड़क मार्ग से हाईवे से होते हुए लखनपुर पहुंचे डीआईजी ने लखनपुर रिसेप्शन सेंटर पर पहुंचकर पुलिस, अर्ध सैनिक बल और बीएसएफ के अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। जानकारी के अनुसार बैठक में सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने के साथ ही हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने विभिन्न एजेंसियों को मिलने वाले इनपुट पर समन्वय से काम करने पर भी बल दिया। डीआईजी ने पंजाब से जम्मू कश्मीर में दाखिल होने वाली यात्रा के लिए रिसेप्शन सेंटर पर इंतजाम और इसके बाद उनके इंट्री एग्जिट प्वाइंट की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed