{"_id":"5ae5c3de4f1c1b042e8b5fb7","slug":"police-lodged-complaint-against-a-facebook-page-admin-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: फेसबुक पेज का एडमिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, किया करता था ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: फेसबुक पेज का एडमिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, किया करता था ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 29 Apr 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
FACEBOOK
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए एक फेसबुक न्यूज़ पेज चलाने वाले एडमिन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर अफवाहबाजी करता था।
विज्ञापन
दरअसल पुलिस को पिछले कुछ समय से ऐसी कई शिकायतें मिल चुकी थी। जिसके मुताबिक सोशल मीडिया पर कुछ अफवाहबाज़ अफवाहें फैला कर लोगों की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को खराब करने के साथ साथ कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
इस संदर्भ में पुलिस ने कोठीबाग़ पुलिस स्टेशन में आरपीसी की धारा 505 (1) के अंतर्गत एफ़आईआर 32/2018 दर्ज कर मामले की जांच जारी कर दी। पुलिस की छानबीन के दौरान क्यूएनएस 24×7 नाम के एक फेसबुक पेज की पहचान हुई। जो कि न्यूज पेज था। इस पेज पर जम्मू कश्मीर से जुड़ी खबरें शेयर की जाती थी। जिसमें पाया गया कि इस पेज पर कई भड़काऊ कंटेंट अपलोड किया जाता है।
विज्ञापन
पेज को चालने वाले एडमिन की भी शिनाख्त हुई जो कि श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र ज़कूरा के गुलाब बाग़ का रहने वाला है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह पेज पिछले काफी समय से सर्विलांस पर था और बार बार उस पर ऐसी खबरें अपलोड होती थी जिनका सचाई के साथ दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं होता था।
उन्होंने कहा कि हम अपील करते हैं कि जब कभी भी रिपोर्टिंग की जाए तो इन सब बातों का ध्यान रखा जाए। क्यूंकि काफी गलत खबर से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।