फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   POLICE LAUNCHED APP FOR HIGHWAY STATUS UPDATE IN J&k

अब पुलिस की ‘सुविधा’ बताएगी लोगों को हाईवे का स्टेटस, डीजीपी ने शुरू की सेवा

Sat, 18 Feb 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 18 Feb 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
POLICE LAUNCHED APP FOR HIGHWAY STATUS UPDATE IN J&k
Suvidha App Launch - फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर में अब लोगों को नेशनल हाईवे पर सफर करने से पहले ही हाईवे की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। पुलिस ने एडवांस टेक्नालाजी का सहारा लेकर नागरिकों के लिए सुविधा जेके पुलिस शीर्षक से वेबसाइट लांच की है।
विज्ञापन


न सिर्फ हाईवे का ताजा स्टेटस, बल्कि गुमशुदा बच्चों के मामलों समेत आम नागरिक पुलिस गतिविधियों और एडवाइजरी से अवगत हो सकेंगे। शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद ने पीसीआर जम्मू द्वारा तैयार की गई वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूसुविधाजेकेपुलिस.इन) की विधिवत लांचिंग की। वेबसाइट के अलावा मोबाइल ऐप (सुविधा जेके पुलिस) को भी लांच किया गया।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक डॉ. वैद ने कहा, वेबसाइट तैयार करने का लक्ष्य आम नागरिकों को पुलिस संबंधी आंकड़ों की ताजा जानकारी देना है। किसी भी लोकेशन से जुड़े आंकड़ों को नागरिक अब माउस के एक क्लिक से जान सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐप के जरिए हाईवे का ताजा स्टेटस जान सकेंगे

POLICE LAUNCHED APP FOR HIGHWAY STATUS UPDATE IN J&k
MOBILE APP - फोटो : डेमो फोटो

उन्हाेंने कहा, राज्य में नेशनल हाईवे बाधित होने की घटनाएं होती रहतीं हैं। सफर करने से पहले ही वाहन चालक वेबसाइट या फिर ऐप के जरिए हाईवे का ताजा स्टेटस जान सकेंगे। अमरनाथ यात्रा, आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चाें की मालुमात, चोरी हुए वाहन संबंधी मामले का स्टेटस और पासपोर्ट वेरिफिकेशन की ताजा जानकारी मिल सकेगी।

वेबसाइट लांचिंग के बाद डीजीपी ने पुलिस का 100 नंबर डायल कर कॉल पर विभाग की प्रतिक्रिया को भी जांचा। उन्होंने कहा, पुलिस विभाग को नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी सेवाओं में तेजी और पारदर्शिता लानी होगी। इस अवसर पर एसएसपी पीसीआर अशोक शर्मा ने डीजीपी को वेबसाइट की मुकम्मल जानकारी से अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed