फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police launched a search operation after seeing the suspect in Jatwal's Filter Kana

जतवाल के छनन काना में संदिग्ध देखे जाने पर पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
Police launched a search operation after seeing the suspect in Jatwal's Filter Kana
सांबा। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सांबा जिले में जतवाल के गांव छन्न काना में हथियारबंद चार संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। खेत में फसल की पहरेदारी कर रहे युवक ने वीरवार आधी रात संदिग्ध देखे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और एसओजी ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

जतवाल के छन्न काना गांव के ग्रामीण रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी फसल को जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे थे। वह रात को खेत जा रहा था। इस दौरान रेलवे पुल के नीचे पहुंचने पर उसने कुछ आवाज सुनी तो टार्च से देखा चार लोग सेना की वर्दी में थे। उन के पास पिट्ठु बैग और कंधे पर बंदूकें टंगी थीं। आवाज लगाने पर संदिग्धों ने कोई जवाब नहीं दिया। वह वहां से भाग कर घर पहुंचा और पिता को सारी बात बताई। बाद में उन्होंने घगवाल थाने में थाना प्रभारी राकेश शर्मा को इसकी सूचना दी। पुलिस व एसओजी ने क्षेत्र के छन्न काना, जतवाल व आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। दोपहर बाद तक चले अभियान में पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

---
संवेदनशील हैं सीमा से लगते इलाके
सीमा से सटे इलाके बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। आतंकी घुसपैठ कर इन इलाकों से हाईवे पार कर जंगल क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। पूर्व की घटनाआें को देखें तो घुसपैठ कर आने वाले आतंकियों को उनके ठिकानाें तक पहुंचाने के लिए बाकायदा गाइड होते हैं, लेकिन सीमा पर सुरक्षा बलों की कड़ी चौकसी से घुसपैठ पर अंकुश लगा। बाद में सीमा पर सुरंगों के माध्यम से घुसपैठ होने लगी। एक बार फिर से सुरक्षा एजेंसियों के संदेह हो रहा है कि कहीं सीमा पर कोई सुरंग तो नहीं, जिसके रास्ते से घुसपैठ हो रही है। उधर बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि सीमा से घुसपैठ होना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed