{"_id":"5da0dfff8ebc3e93aa193351","slug":"police-jammu-kashmir-reasi-news-jmu1950193175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने की मूर्ति खंडित, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने की मूर्ति खंडित, लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
खंडित मूर्ति के हिस्से को खोजते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। कोठिया इलाके में शरारती तत्वों ने हनुमान जी की प्रतिमा खंडित कर दी। वीरवार रात इस घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद हिंदू वादी संगठनों में भारी नाराजगी है। उन्होंने दस दिनों के भीतर अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जाता है कि वीरवार देर रात कुछ लोग मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए। उन्होंने कोठिया स्थित आश्रम के पास लगाई गई हनुमान जी की प्रतिमा पर किसी भारी चीज से प्रहार किया। इससे प्रतिमा के एक हिस्से को तोड़ दिया गया। इसके बाद उसको तालाब में डाल दिया। आश्रम में मौजूद बाबा ने शोर मचाया लेकिन आरोपी भाग निकले। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य को दी। शुक्रवार सुबह मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर वसीम हमदानी, एसएचओ सुमित शर्मा पहुंचे। इसके बाद आरोपियों के बारे में जानकारी ली गई। बजरंग दल के अनिल कुमार और शंकर सिंह ने पुलिस को दस दिनों के भीतर इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने को कहा है। कहा कि आरोपी नहीं पकड़े गए तो लोग धरना देंगे।
धार्मिक भवनाओं को ठेस पहुंचाना चाहते थे
पौनी। हनुमान जी की प्रतिमा आश्रम के एक तरफ तथा सड़क से काफी दूरी पर लगाई गई है। प्राथमिकता के तौर पर देखा जा रहा है कि शरारती तत्व उसी को नुकसान पहुंचाने आए हुए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन का मुख्य उद्देश्य लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना था। लोगों ने प्रतिमा के तोड़े गए हिस्से को तालाब में खोजने का प्रयास किया। इस स्थान पर महाशिवरात्रि के साथ ही अन्य पर्व पर भंडारे व लंगर का भी आयोजन किया जाता है। डीएसपी वसीम हमदानी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों पर संदेह जताया जा रहा है। जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी।
नोट खबर फोटो नम्बर तीन व चार सहित।