फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police inspector in eve teasing arrest

छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2014 02:45 AM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 02:45 AM IST
विज्ञापन
police inspector in eve teasing arrest

एक युवती से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले एक पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस पुलिस कर्मी की इलाके में तैनाती से इंकार करते हुए कहा है कि वह किसी निजी काम से गांव गया हुआ था। अनंतनाग के पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर देने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


घटना कोकरनाग पुलिस थाने के अधीन आने वाले गांव देसु की बताई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुलगाम जिले का रहने वाला इंस्पेक्टर एजाज अहमद शाह किसी जान पहचान वाले व्यक्ति के बुलाने पर उसके घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के विरोध पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

police inspector in eve teasing arrest

आरोप लगाया जा रहा है घर का मालिक कुछ समय के लिए किसी काम से बाहर चला गया और उसी दौरान इंस्पेक्टर ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। जब लड़की का पिता लौट कर आया तो उसकी बेटी ने मामले की जानकारी दी।

इसके बाद स्थानीय लोगों के विरोध जताने पर पुलिस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया। अनंतनाग के जिला पुलिस अधीक्षक जुनैद के अनुसार इंस्पेक्टर एजाज अहमद द्वारा एक युवती से कथित छेड़छाड़  करने की शिकायत मिलते ही उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि वह जिला कुलगाम पुलिस लाइन में तैनात है। इस बीच पुलिस की ओर से आज जारी एक बयान में इस बात से इंकार किया गया है कि वह ड्यूटी करने के लिए गांव में गया था।

छेड़छाड़ करने पर जमकर पीटा गया पुलिसकर्मी

police inspector in eve teasing arrest

दूसरी ओर ऐसे ही एक मामले में बुधवार को श्रीनगर में युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर लोगों ने पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना श्रीनगर की है, जब बुधवार को एक पुलिस कर्मी लाल चौक से मेटाडोर में सवार हुआ।

मेटाडोर के पुराने शहर के गोज्वारा पहुंचने पर गाड़ी में सवार एक युवती ने पुलिसकर्मी पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया।

मेटाडोर में सवार लोगों ने जवान को गाड़ी से नीचे उतार कर उसे एक पोल के साथ बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। जवान को फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ नौहट्टा थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed