जम्मू-कश्मीर: इंस्पेक्टर परवेज अहमद का हत्यारा गिरफ्तार, घात लगाकर आतंकियों ने किया था हमला
22 जून की शाम को इंस्पेक्टर परवेज अहमद पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब परवेज अहमद मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में पुलिस ने शुक्रवार को इंस्पेक्टर परवेज अहमद की हत्या में शामिल एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। उसकी पहचान मंगनवागी निवासी मुहीब बशीर डार पुत्र बशीर अहमद डार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आतंकी कई अन्य आतंकी घटनाओं में भी शामिल रहा है। गौरतलब है कि 22 जून की शाम को इंस्पेक्टर परवेज अहमद पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब परवेज अहमद मस्जिद में नमाज अदा करने जा रहे थे। इस दौरान दो हथियारबंद आतंकवादियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग की थी।
यह भी पढ़ें- आतंकी बाबर बोला: कश्मीर के बारे में झूठ फैला रहा पाकिस्तान, भारतीय सेना बहुत अच्छी है, मां को बताना चाहता हूं कि...
शहीद इंस्पेक्टर परवेज का पड़ोसी है आतंकी बशीर अहमद डार
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर परवेज की हत्या में आतंकी साकिब मंजूर, बासित कामरान, रमीज और बशीर डार शामिल थे। हाल ही में साकिब और रमीज श्रीनगर और सोपोर मुठभेड़ में मारे गए थे। जुर्म को कबूल करने वाले बशीर अहमद डार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बशीर डार शहीद इंस्पेक्टर परवेज का पड़ोसी है। इस हमले में शामिल आतंकी बासित कामरान अभी फरार है।
सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश नाकाम, लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार
वहीं, आतंकवादियों की आवाजाही और सुरक्षाबलों पर हमले की योजना के बारे में विशिष्ट इनपुट पर शोपियां पुलिस, सेना की 1-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 178-बटालियन द्वारा मुझमर्ग इलाके में एक संयुक्त नाका लगाया गया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोका गया, जिसने तलाशी दल को देखकर मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि सतर्क दल ने उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आतंकी की पहचान कामरान बशीर हाजम पुत्र बशीर अहमद हाजम निवासी बाबापोरा के रूप में हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय आतंकवादी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक ग्रेनेड और 29 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है, आगे की जांच जारी है।