फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police Gypsy attack by militants in Pampor

पुलिस पर आतंकी हमला, 2 जवान सहित 3 की मौत

Thu, 14 Aug 2014 12:43 PM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
police Gypsy attack by militants in Pampor

कश्मीर घाटी के पंपोर में आतंकियों ने बुधवार की देर रात पुलिस जिप्सी पर हमला कर दिया। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर हुए हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि एक अन्य नागरिक की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। साथ ही आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इसी इलाके में सोमवार देर रात बीएसएफ के काफिले पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं थीं। इसमें सात जवान जख्मी गए थे।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा ज़िले के गालंदर इलाके में पुलिस की जिप्सी पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। हमले में एक स्थानीय नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान हुई पुलिसकर्मियों की मौत

police Gypsy attack by militants in Pampor
घायलों को श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। शहीद हुए पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल मोहम्मद याकूब (चोगाम) और कांस्टेबल मीराज उद्दीन (शोपियां) शामिल हैं।


जबकि हमले में मारा गया नागरिक मंजूर अहमद कसाब अवंतिपोरा का रहने वाला था।  इस इलाके में आतंकी अचानक सक्रिय हो गए हैं। सोमवार देर रात बीएसएफ के काफिले पर हमले में असिस्टेंट कमांडेंट सहित सात जख्मी हो गए थे, जो श्री अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे।

इसके अलावा मंगलवार को आतंकियों ने जीआरपी के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिछले तीनों दिनों के भीतर लगातार तीन आतंकी हमलों से संकेत मिल रहा है कि आतंकी पूरी तरह सक्रिय हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed