फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police found missing child in four hours

Jammu News: पुलिस ने लापता बच्चे को चार घंटे में ढूंढा

Tue, 28 Jan 2025 03:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 28 Jan 2025 03:57 AM IST
विज्ञापन
Police found missing child in four hours
बिश्नाह। पुलिस ने एक लापता बच्चे को चार घंटे के अंदर ढूंढ कर परिजन को सौंपा है। बिश्नाह थाने में कृष्णा उम्र 15 साल निवासी लसवाड़ा के लापता होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों ने बताया कि कृष्णा शाम 4:00 बजे ट्यूशन पढ़ने गया था। लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। इस पर आस पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां ढूंढा। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में थाने में लापता होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने लापता बच्चे को नगरोटा से बरामद कर लिया। पुलिस को पता चला कि नगरोटा में कोई बच्चा घूम रहा है। राहगीरों के पूछने पर पता चला कि बच्चा बिश्नाह क्षेत्र का है। उन्होंने तुरंत नगरोटा थाने में इसकी सूचना दी। वहां से बिश्राह थाने से संपर्क कर बच्चे को वापिस घर वालों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed