फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police asks seven questions from lawyer on Facebook post against Nirmal Singh

जम्मू-कश्मीरः निर्मल सिंह के खिलाफ फेसबुक पोस्ट पर पुलिस ने वकील से पूछे सात सवाल

Sun, 09 Aug 2020 01:35 PM IST
प्रशांत कुमार जेएनएफ, जम्मू
जेएनएफ, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 Aug 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Police asks seven questions from lawyer on Facebook post against Nirmal Singh
पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के एडवोकेट शेख शकील अहमद के खिलाफ बहुचर्चित शिकायत पर नगरोटा पुलिस ने वकील से सात सवाल पूछे हैं। पुलिस ने एडवोकेट शकील से कहा है कि वह इन सवालों का जवाब देते हुए अपना पक्ष रखें। शिकायतकर्ता डॉ. निर्मल सिंह ने एडवोकेट की ओर से फेसबुक पर डाली गई 15 जून की पोस्ट पर आपत्ति जताने के अलावा उनके आवास क्षेत्र में गैर कानूनी रूप से दाखिल होने, निजता और सुरक्षा को खतरा बताया है।

विज्ञापन


एडवोकेट शेख शकील अहमद ने फेसबुक पर पोस्ट और फोटो के माध्यम से आरोप लगाया था कि नगरोटा के पंजग्रांई गांव में डॉ. निर्मल सिंह ने आलीशान मकान वर्जित सैन्य क्षेत्र में बनाया है। उन्होंने दावा किया था कि सेना की ओर से इस मकान के निर्माण पर आपत्ति जताई जा चुकी है। इससे संबंधित मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण किया गया है।
विज्ञापन


इस पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पांच जुलाई को एडवोकेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत की। पुलिस ने एडवोकेट को पहले बुलाकर छानबीन की थी, अब सात सवालों के जवाब मांगे हैं। इन सवालों के माध्यम से पूछा गया है कि वे कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर क्यों पूर्व उपमुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि डॉ. निर्मल सिंह कुछ दिन पूर्व ही सर्किट हाउस में सरकारी बंगला खाली कर पंजग्रांई स्थित नए घर में शिफ्ट हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed