फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police Arrive in Jammu with Five Kidnappers from Kolkata

Jammu News: कोलकाता में बंधक बनाने वाले पांच बदमाशों को जम्मू लेकर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
Police Arrive in Jammu with Five Kidnappers from Kolkata
- जम्मू के दो युवकों को टूरिस्ट बीजा के लिए बना रखा था बंधक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कोलकाता में जालसाजों के बंधक से मुक्त कराकर पुलिस बुधवार को नानक नगर निवासी मोहिंद्र सिंह और कुंजवानी निवासी तुषार चिब को जम्मू पहुंची। टूरिस्ट वीजा पर विदेश की सैर करने का झांसा देकर हरियाणा के पानीपत से आरोपी मोहम्मद समीर, अंसारी, प्रशांत राय, प्रवीण कुमार, वंशु मुंजाल और सुशील राम शातिरों ने कोलकाता के प्रगति मैदान क्षेत्र के एक होटल में बंधक बना रखा था। कोलकाता के होटल से बदमाशों को गिरफ्तार करके जम्मू पुलिस वीरवार को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। पुलिस के साथ घर पहुंचे मोहिंद्र और तुषार अपने परिजनों को देख फफककर रो पड़े। दोनों युवकों के परिजनों ने जम्मू पुलिस को थैंक्स कहते हुए सैल्यूट किया।

गांधीनगर पुलिस के अनुसार मोहिंद्र और तुषार को आरएस पुरा के एक व्यक्ति ने टूरिस्ट वीजा पर आस्ट्रेलिया भेजने के लिए साथ लेकर कोलकाता गया था। वहां उसने शातिरों के हाथ साैंप दिया, जहां दोनों को 12 दिनों तक बंधक बनाकर परिजनों से 30 लाख रुपये की फिराैती मांगी गई। इस मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर रिश्तेदारों के साथ कोलकाता के लिए रवाना हो गई। कोलकाता पुलिस की मदद से प्रगति मैदान के होटल से दोनों युवकों को पांच शातिर बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराते हुए गिरफ्तार किया है। बदमाशों के चंगुल से बचकर जम्मू पहुंचा एक युवक सतवारी तो दूसरा गाडीगढ़ में अपने रिश्तेदार के घर पर है। एसपी दक्षिण अजय शर्मा ने कहा कि युवकों को पुलिस टीम जम्मू लेकर पहुंच चुकी है और अब कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दाैरान यह पता लगाया जाएगा कि इस तरह के गोरखधंधे में उसके साथ और काैन काैन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed