फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police arrested third accused in banihal attack

बनिहाल हमले के तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2017 01:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 25 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
police arrested third accused in banihal attack
banihal

बनिहाल में निजी कंपनी की सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों पर हमला करने वाले तीसरे आतंकी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डीआईजी बसंत रथ ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एसपी मुश्ताक चौधरी और एसएसपी रामबन मोहन लाल को आपरेशन को सफलता पूर्वक पूरा करने पर बधाई दी है।

विज्ञापन


पकड़ा गया तीसरा आतंकी वाहीद नजीर (21) निवासी कासकोट बनिहाल हैं। वह बीएससी में तीसरे वर्ष की पढ़ाई डिग्री कालेज अनंतनाग से कर रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे नौगाम बनिहाल इलाके से काबू किया है। देर रात तक एसएसपी मोहन लाल और उनकी टीम उससे पूछताछ कर रही थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन दिन पहले आईजी एसडी सिंह जम्वाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दो आतंकियों को पकड़े जाने की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस को तीसरे आरोपी की तलाश थी। गौरतलब है कि दो आतंकी अनंतनाग डिग्री कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि तीसरा उसी कंपनी में तैनात था, जिस कंपनी को सुरक्षा देने के लिए एसएसबी जवानों की पोस्ट बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक पकड़े गए तीनों हमलावर गजनफर, आरिफ और आकिब बाहिद बनिहाल के रहने वाले हैं। इनमें गजनफर इंजीनियरिंग कंपनी का मुलाजिम है, जबकि आरिफ और आकिब अनंतनाग डिग्री कालेज में बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed