फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police Arrested the Culprit with the help of CCTV Footage

Jammu News: पुलिस ने एक घंटा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दबोच लिया आरोपी

विज्ञापन
Police Arrested the Culprit with the help of CCTV Footage
- नगरोटा के नारायणा खुह स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्राचीन हनुमान मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। बता दें कि नगरोटा में नारायणा खुह इलाके में स्थित मंदिर में शनिवार की शाम ये घटना हुई थी जिससे लोगों में आक्रोश पैदा हो गया था। पुलिस ने एक घंटे तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इनकी मदद से आरोपी को दबोच लिया।
एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा ने बताया कि शनिवार देर शाम सुभाष चंद्र पुत्र परस राम ने नगरोटा थाने में मंदिर में तोड़फोड़ होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने जायजा लिया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 और 326 के तहत केस दर्ज किया गया। घटनास्थल पर फाॅरेंसिक साइंस लैबोरटरी (एफएसएल) की टीम और क्राइम डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। साक्ष्य एकत्रित किए गए। इसके बाद मंदिर की तरफ आने व जाने वाले रास्ते के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। रात 12 से एक बजे तक फुटेज की जांच की गई। इससे पुलिस को मदद मिली और प्राथमिक पूछताछ के लिए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर इनमें से एक अर्जुन शर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी नारायणा खुह ने इस पूरी घटना में खुद की संलिप्तता को स्वीकार किया।
विज्ञापन

इसके उपरांत प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के सामने भी उसने अपना गुनाह कबूला। एसपी ग्रामीण ने कहा कि युवक इस घटना को अंजाम देने के पीछे का कारण मंदिर में होने वाले काले जादू को बता रहा है। उसने पूछताछ में बताया कि इलाके के नंबरदार ओम प्रकाश के पुत्र मंदिर में काला जादू करते हैं। मंदिर में इस तरह के अधार्मिक कार्य लगातार हो रहे हैं। इसी वजह से उसने मंदिर में तोड़फोड़ की ताकि ये अधार्मिक गतिविधियां बंद हो जाएं। एसपी ने कहा कि मंदिर में काला जादू किए जाने वाले पहलू की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी रंजिश भी एक पहलू
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अर्जुन शर्मा ने कहा कि मंदिर में नंबरदार के बेटे काला जादू करते थे। गांव में अधिकांश लोगों को इसका पता भी था, लेकिन कोई आवाज नहीं उठाता था। वह उस स्थल को नष्ट करना चाहता था जहां वे इस तरह का काम करते थे। अर्जुन का कहना था कि वे उन्हें सबक सिखाना चाहता था। उधर, पुलिस का कहना है कि नंबरदार के बेटे मंदिर में पूजा-अर्चना ही करते थे। अर्जुन भी वहां पूजा करने जाता था। इसी दौरान उनकी आपस में रंजिश हुई, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

कुछ ही घंटों में सुलझा लिया मामला
मंदिर में तोड़फोड़ का मामला काफी संवेदनशील था। ऐसे में अगर घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी नहीं लगे होते तो आरोपी तक पहुंचना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता। लेकिन सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने इस मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया और पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed