{"_id":"59d7cb9b4f1c1b6a678b4775","slug":"police-arrested-one-man-with-gun-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी कट्टे के साथ एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी कट्टे के साथ एक को पकड़ा
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
आपसी रंजिश में मारने जा रहे एक आरोपी को पुलिस ने देसी कट्टे और कार्टरेज के साथ पकड़ा है। इससे शहर में गैंगवार होने की घटना टल गई। दोनों गुटों में लंबे समय से दुश्मनी है।सतवारी पुलिस ने दशमेश नगर में लगाए गए नाके पर आरोपी हरजोत सिंह उर्फ आंडा निवासी दशमेश नगर को पकड़ा है।
विज्ञापन
तलाशी में देसी कट्टा और कार्टरेज बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी सुरिंद्र सिंह उर्फ शिंदा के साथ मिलकर विक्रमजोत सिंह निवासी सयोड़ा गंग्याल और गगनदीप सिंह उर्फ चतरू उर्फ बंजारा निवासी डिगियाना को मारने जा रहा था।
विज्ञापन
हरजोत के साथी सुरिंद्र को कुछ समय पहले ही गंग्याल पुलिस ने किसी मामले में पकड़ा था। दोनों गुट काफी लंबे समय से एक दूसरे के दुश्मन हैं और पहले भी कई बार एक दूसरे से भिड़ चुके हैं।
विज्ञापन
एसडीपीओ गांधी नगर रफीक मन्हास का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आंडा और शिंदा पर पहले भी हत्या करने के प्रयास के केस दर्ज हैं। दोनों पर सतवारी पुलिस स्टेशन में 307 के तहत केस दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है।