{"_id":"58cac5804f1c1b6a3732c7f7","slug":"police-arrest-top-hurriyat-leaders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में कई बड़े अलगाववादी नेता हिरासत में, किया चुनाव बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में कई बड़े अलगाववादी नेता हिरासत में, किया चुनाव बहिष्कार का एलान
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 16 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर के अलगाववादी नेता
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में अलगाववादियों ने लोकसभा उपचुनाव के बहिष्कार की अपील की है। हुर्रियत के दोनों धड़ों समेत जेकेएलएफ ने संयुक्त रूप से चुनाव बहिष्कार की अपील की, हालांकि इस बाबत बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व ही हुरियत नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और जेकेएलएफ के यासीन मलिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
श्रीनगर के हैदरपुरा स्थित अलगाववादी नेता सैयद आली शाह गीलानी के घर पर वीरवार को हुर्रियत (एम) के अध्यक्ष मीरवाइज और जेकेएलएफ़ के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक संयुक्त प्रैस कांफ्रेंस के लिए पहुंचे थे।
तीनों अलगाववादी नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस टीम हुमहामा पुलिस थाने की ओर रवाना हो गई। मीडिया कर्मियों को घर में दाखिल होने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस द्वारा ले जाए जाने के वक्त तीनों अलगाववादी नेता चुनाव बहिष्कार के नारेबाजी करते रहे। बाद में जारी किए गए एक बयान में चुनाव बहिष्कार की काल पर सख्ती से अपील पर जोर दिया है।

हिजबुल ने लगाए धमकी भरे पोस्टर
terrorist
- फोटो : FILE
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिले में हिजबुल के धमकी भरे पोस्टर मिले हैं। आतंकी संगठन के जिला कमांडर के हवाले से जारी किए गए पोस्टर में चेतावनी जारी की गई।
लोगों से कहा गया है कि उपचुनाव में हिस्सा लेने का मतलब 2016 की हिंसा में हुई मौतों का अनादर होगा। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना देने वालों को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।
लोगों से कहा गया है कि उपचुनाव में हिस्सा लेने का मतलब 2016 की हिंसा में हुई मौतों का अनादर होगा। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना देने वालों को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।