फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police arrest Mirwaiz and Yasin Malik to stop lal chowk march

हिरासत में मीरवाइज और यासीन मलिक, अलगाववादियों का 'लाल चौक चलो मार्च' विफल

Tue, 23 Oct 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 23 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
police arrest Mirwaiz and Yasin Malik to stop lal chowk march
यासीन मलिक

अलगाववादियों के लाल चौक चलो मार्च को सुरक्षा बलों ने मंगलवार को नाकाम कर दिया। चौक की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया था। जुलूस निकालने की कोशिश में हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक व जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को हिरासत में ले लिया गया। कुछ स्थानों पर पथराव की भी सूचना है। जगह-जगह सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। 

विज्ञापन


कुलगाम में मुठभेड़ स्थल पर सात नागरिकों और तीन आतंकियों के मारे जाने के विरोध में अलगाववादियों ने मंगलवार को लाल चौक चलो कॉल का आह्वान किया था। इसके मद्देनजर नौहट्टा, महाराज गंज, सफाकदल, रैनावारी और खानयार पुलिस थाना क्षेत्रों के साथ-साथ श्रीनगर के अन्य संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू की गई थी। मायसूमा, क्रालखुड और शहीद गंज इलाके में पाबंदियां थीं। 
विज्ञापन


आह्वान को देखते हुए लाल चौक इलाके में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। घंटा घर सील था और भारी फोर्स की तैनाती थी। यासीन मलिक समर्थकों के साथ जैसे ही जुलूस की शक्ल में घंटा घर के नजदीक तक पहुंचे तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। मीरवाइज ने भी अपने घर से निकलने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में लिया गया। मीरवाइज को नगीन थाने ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेकां की ओर से राजभवन मार्च को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। नेकां कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। पुलिस ने उन्हें चर्च लेन की ओर बढ़ने से रोका, लेकिन वे माने नहीं। इस पर नेकां नेता अली मोहम्मद सागर, मुबारक गुल व सलमान सागर को हिरासत में ले लिया गया। कश्मीर चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने भी प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि सोमवार को अलगाववादियों ने घाटी में बंद का आह्वान किया था।

स्कूल-कॉलेज बंद, रेल सेवा व मोबाइल इंटरनेट स्थगित
श्रीनगर जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे। श्रीनगर के अलावा कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, बांदीपोरा, बारामुला और सोपोर में भी हायर सेकेंडरी स्कूल और डिग्री कॉलेज बंद रहे। कुपवाड़ा जिले में केरन, करनाह और मच्छिल के अलावा सभी जगहों पर हायर सेकेंडरी स्कूल और डिग्री कॉलेज बंद थे। बनिहाल से बारामुला के बीच एहतियातन रेल सेवा स्थगित रही। इसके साथ ही मोबाइल इंटरनेट की स्पीड घटा दी गई थी ताकि अफवाहों को बल न मिल सके। 


अलगाववादियों ने नया कैलेंडर किया जारी
अलगाववादियों ने कुलगाम मसले पर विरोध प्रदर्शन का नया कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत 24 अक्तूबर को कुलगाम चलो का आह्वान किया गया है। 26 अक्तूबर को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन और 27 अक्तूबर को पूरी घाटी में बंद की कॉल दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed