फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police arrest eleven accused

Jammu News: खून के सरपंच से मारपीट के सात आरोपी गिरफ्तार, चार अतिक्रमणकारी भी पकड़े

विज्ञापन
Police arrest eleven accused
सांबा के गांव दौडा में सरपंच की गाड़ी से टक्कर होने के बाद युवकों ने की थी पिटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने सांबा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात लोगों को सरपंच पर हमला करने के आरोप में पकड़ा है, जबकि चार को अतिक्रमण करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार उधमपुर में खून ब्लॉक के सुंडला पंचायत के सरपंच ने आरोप लगाया था कि उसकी कार से दौडा सांबा के एक युवक की टक्कर हो गई। इसके बाद कुछ लोग आए और उसका अपहरण कर जंगल में ले गए। लोगों के एक समूह ने उसे बेरहमी से पीटा। सिर में चोट लगने के कारण उसे जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मारे। इस दौरान सरपंच के साथ मारपीट में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। छापामारी जारी है। कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस मामले में पुलिस ने अभिषेक शर्मा निवासी नड, प्रणव सिंह, शबीर, रफीक, सुमित सिंह, राहुल और चरणजीत सभी निवासी दौडा सांबा को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ 28 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने करंडी गांव में आपराधिक गतिविधि की शिकायत दर्ज की, और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये लोग क्षेत्र में अतिक्रमण कर रहे थे। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एसएसपी बेनाम तोश ने लोगों से अपील की है कि कानून को हाथ में न लें। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अराजकता पर सख्ती से अंकुश लगाने और कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed