फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police alert in the night

रात में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, संभलकर निकलें बाहर

Wed, 13 Aug 2014 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 13 Aug 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
police alert in the night

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस

विज्ञापन
ने रात का पहरा बढ़ा दिया है। रात को गुजरने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से पूछताछ की जा रही है। चौक-चौराहों पर नाकों की संख्या बढ़ा दी गई है।

नेहरू मार्केट, सतवारी, डोगरा चौक, गांधीनगर, कनाल रोड, बेलिचराना सहित अन्य स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। दोपहिया, कारों के दस्तावेज, अन्य राज्यों के वाहनों की जांच में तेजी लाई गई है।

सतवारी से ज्यूल चौक की ओर जाने वाले अधिकतर वाहनों को बिक्रम चौक पर लगाए गए नाके पर रोका जा रहा है। एक नाके पर करीब पंद्रह से बीस पुलिसकर्मी तैनात हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में अधिक सख्ती की गई है।

गांवों की ओर जाने वाले रास्तों पर नाके लगाए गए हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है। खासतौर पर संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पैसेंजर और कामर्शियल वाहनों को खासतौर पर चेक किया जा रहा है। एसएसपी उत्तम चंद के मुताबिक सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। किसी को भी खलल डालने का मौका नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed