फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pok deligates meet former chief minister farookh abdulla

भारत-पाक वार्ता बंद होने पर ये क्या कह गए अब्दुल्ला

Sat, 31 Oct 2015 10:33 PM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
pok deligates meet former chief minister farookh abdulla

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने भारत-पाक वार्ता बंद होने पर नाखुशी जताई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को बातचीत के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए।

विज्ञापन


यह कश्मीर के लिए विनाशकारी होगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच जारी वाक युद्ध की निंदा करते हुए कहा कि इससे बचना चाहिए ताकि दूरियां बढ़ने न पाएं।

मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान शनिवार को उन्होंने कहा कि क्रास एलओसी ट्रेवल प्रक्रिया को और आसान बनाया जाना चाहिए ताकि लोग आसानी से अपने रिश्तेदारों से मिल सकें।
विज्ञापन


मुजफ्फराबाद के डॉ. मोहसिन शकील के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के कार्यकाल में सरकार ने पुलिस स्टेशनों तथा एसएचओ को परमिट देने का अधिकार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाजित परिवार हैं अधिक पीड़ित

pok deligates meet former chief minister farookh abdulla

उन्होंने ट्रेवल प्रक्रिया को जटिल बनाए जाने पर दुख जताया। कहा कि विभाजित परिवार भारत और पाक के बीच कटुता के सबसे अधिक पीड़ित हैं। उन्होंने शांति तथा समृद्धि के लिए दोनों देशों से अपील की कि वे व्यक्ति से व्यक्ति के संपर्क को बढ़ावा दें।

मुजफ्फराबाद, गिलगित तथा बाल्टिस्तान के लोगों से राज्य के लोगों के साथ भावनाओं और विश्वास के साथ जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह क्रास एलओसी ट्रेड तथा ट्रेवल को बढ़ावे की दिशा में सकारात्मक कदम होगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शांति तथा सहयोग की भावना से यदि दोनों सरकारें काम करें तो नागरिकों का जीवन स्तर सुधर सकता है। इस दौरान नेकां नेता अब्दुल रहीम राथर भी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि तीन दिवसीय क्रास एलओसी कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed