फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pojk refujies on road tp protest

पीओजेके रिफ्यूजी फिर उतरे सड़क पर

Tue, 21 Oct 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 21 Oct 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
pojk refujies on road tp protest

केंद्र तथा राज्य सरकार की ओर से अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए पीओजेके रिफ्यूजियों ने सोमवार को प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकारें उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। उनके बच्चों को नौकरियों में आरक्षण नहीं मिल रहा है। उन लोगों को राज्य के बाशिंदे होने का अधिकार भी अब तक नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन


संगठन ने प्रधान युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर उन्होंने सरकार के उदासीन रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वे लोग कस्टोडियन के जिन घरों में रहते हैं, उनका किराया सरकार वसूलती है, जबकि सरकार को उन्हें उन घरों का मालिकाना हक सौंपना चाहिए। संगठन ने बुजुर्गों, बच्चों और विधवाओं के लिए पेंशन का भी अधिकार मांगा। उन्होंने कहा कि वे लोग पाक अधिकृत कश्मीर में अपनी संपत्ति छोड़कर आए हैं।
विज्ञापन


इसलिए उन्हें उसके बदले जमीन के साथ-साथ पच्चीस लाख रुपये भी दिए जाएं। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से उनके बच्चों को व्यावसायिक कालेजों, शैक्षणिक संस्थानों और नौकरियों में आरक्षण देने की मांग की। संगठन ने कहा है कि अगर राज्य सरकार एससी और एसटी तथा पहाड़ी भाषी लोगों को आरक्षण दे सकती है तो उन लोगों का भी अधिकार बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed