फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

पंचायत पल्ली के प्लान में किया गया संशोधन

विज्ञापन
poiltical
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत पल्ली में कुछ दिनों से पंच और सरपंच के बीच में विकास कार्यों के प्लान को लेकर मतभेद चल रहा था। इसको बुधवार को बीडीओ ऑफिस में वीडीसी चेयरपर्सन रजनी देवी की उपस्थिति में पंच और सरपंच की सहमति के साथ पुराने विकास कार्यों में संशोधन कर नए सिरे से अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

पंचायत पल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद 23 लाख रुपये के विकास कार्यों को रखा गया, जिसमें से 16 लाख का विकास कार्य एक नाले के ऊपर ही रखा गया, जिसको लेकर पंचायत के उप सरपंच बनारसी दास और कुछ पंचों ने मिलकर विकास कार्यों के प्रति मतभेद जाहिर किया, और इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रशासन और बीडीसी डीडीसी से गुहार लगाई, कि यह विकास कार्य उनकी मर्जी के अनुसार नहीं रखे गए हैं। इसको लेकर बीडीसी चेयरपर्सन रजनी देवी ने पंच और सरपंच को आपस में बैठकर मतभेद हल करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

उसी को मद्देनजर रखते हुए बुधवार को पंचायत पल्ली के सरपंच रणधीर शर्मा और बाकी के पंच मिलकर बीडीओ दफ्तर पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। बीडीसी चेयरपर्सन ने कहा कि पंचों के बिना कोई भी सरपंच विकास कार्यों का प्लान नहीं रख सकता। इसलिए जो भी पंचों के विकास कार्य हैं उनको 23 लाख रुपये के इस प्लान में जोड़ा जाएगा। 16 लाख रुपये के काम नाले को लेकर था, उसे निरस्त कर दिया जाएगा, जिसमें पंचों की सहमति नहीं वह काम नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुद्दे को सहमति बन गई और पंचों द्वारा बताए गए कार्यों को 23 लाख रुपये के प्लान में जोड़ दिया गया। इसमें नए सिरे से कुछ गलियों को बनाने का काम रखा गया है। कई की मरम्मत रखा गया है। युवाओं के लिए जिम का प्रस्ताव है, और गांव बस्सी में नाले का काम है। उसके अलावा कुछ छोटे-छोटे कार्य हैं। इस मौके पर अस्थायी तौर पर बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक का कार्यभार संभाल रहीं बीडीओ मीनाक्षी जसरोटिया भी मौजूद थीं।
-----
आपस में मिल बैठकर विकास कार्यों को अंजाम देना चाहिए, जिससे पूरी पंचायत का भला हो।
-रजनी देवी, चेयरपर्सन, बीडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed